Indian Idol 13 :  अयोध्या की हुई Indian Idol 13 की ट्रॉफी, ऋषिराज सिंह बने विजेता, मिला 25 लाख रुपए का पुरस्कार

अयोध्या के ऋषि सिंह इंडियन आइडल 13 के विनर चुने गए हैं। देवोस्मिता रॉय को फर्स्ट और चिराग कोटवाल को सेकंड रनरअप चुना गया।

Indian Idol 13 :  अयोध्या की हुई Indian Idol 13 की ट्रॉफी, ऋषिराज सिंह बने विजेता, मिला 25 लाख रुपए का पुरस्कार
इंडियन आइडल के विजेता ऋषि राज सिंह।

एसीएन टाइम्स @ मनोरंजन डेस्क । सोनी टेलिवीजन पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) के विजेताओं का ऐलान रविवार रात हो गया। गीत-संगीत के इस रियलटी शो के विजेता अयोध्या निवासी ऋषि सिंह (Winner Rishi Singh) बनें। ऋषि को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिला है। उन्हें पुरस्कार के रूप में सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रेक्ट सहित अन्य आर्थिक लाभ भी मिले हैं। 

सितंबर 2022 में शुरू हुए इंडियन आइडल सीजन 13 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण रविवार रात को हुआ। कबीर 30 सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने निभाई। विभिन्न चरणों से होते हुए स्पर्धा ग्रैंड फिनाले तक पहुंची। आखिरी मुकाबला 6 प्रतियोगियों सोनाक्षी कर, शिवम् सिंह, विदिप्ता चक्रबर्ती, देवोस्मिता रॉय, ऋषि सिंह और चिराग कोटवाल के बीच रहा।

भारत की जनता ने इनमें से अयोध्या निवासी ऋषि सिंह के टैलेंट पर भरोसा जताया जिससे सर्वाधिक वोट के साथ वे इंडियन आइडियल 13 के विजेता बन गए। देवोस्मिता रॉय फर्स्ट रनरअप और चिराग कोटवाल सेकंड रनरअप चुने गए। विदिप्ता ने चौथा, शिवम सिंह ने पाँचवां और सोनाक्षी कर ने छठा स्थान प्राप्त किया।

यह सब मिला पुरस्कार में

विजेता ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख का नकद पुरस्कार, मारुति सुजुकी की एक एसयूवी कार, सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रेक्ट और कई रोमांचक पुरस्कार मिले। वहीं फर्स्ट रनरअप रहीं विदिप्ता को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिले। इसके अलावा सभी 6 प्रतियोगियों को एक-एक लाख रुपए और कई गिफ्ट वाउचर्स भी मिले। इससे पूर्व ग्रैंड फिनाले के तहत कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुत दी। इस दौरान विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, लुइस टैरेंस, गीता कपूर, सोनाली बेंद्रे, सोनी टीवी के मैनेजिंग डायरेक्ट एम. पी. सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। एंकरिंग की जिम्मेदारी आदित्य नारायण और भारती लिंबाचिया ने निभाई।

जानिए, कौन ऋषि सिंह

विजेता बने ऋषि का पूरा नाम ऋषिराज सिंह है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2003 में जन्में ऋषि के पिता राजेंद्र सिंह और माता का नाम अंजलि सिंह है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फैजाबाद के कैम्ब्रियन स्कूल में पूरी की।  वर्तमान में वे उत्तराखंड के देहरादून में हिमगिरी जी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऋषि गाने लिखते हैं और गाते भी हैं।

जैविक माता-पिता नहीं अंजलि व राजेंद्र

राजेंद्र और अंजलि ऋषि के जैविक पिता और माता नहीं हैं। उन्होंने गोद लेकर ऋषि की परवरिश की। इसका खुलासा उन्होंने एक एपिसोड के दौरान किया था। इसका पता भी उन्हें इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर पहुंचने पर चला। तब ऋषि ने अपने माता-पिता की ओर मुखातिब होते हुए कहा था कि अगर मैं इनके साथ नहीं होता तो इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाता। इन्होंने मुझे गोद लिया है। हमेशा सोचता था कि मैंने जिंदगी में जो भी गलती की हैं, उसकी माता-पिता से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे भगवान मिल गए वरना मैं कहीं सड़ रहा होता, मैं कहीं मर रहा होता शायद। मैं कहां होता मुझे नहीं पता। मैं अगर यहां इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज पर नहीं पहुंच पाता।