कवि एवं अनुवादक रतन चौहान पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन 12 अक्टूबर को, ये होंगे अतिथि

साहित्यकार, कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान पर आधारित पुस्तक का विनोचन रविवार को रतलाम में होगा। इसका संपादन युवा कवि आशीष दशोत्तर ने किया है।

Oct 11, 2025 - 23:04
Oct 11, 2025 - 23:49
 0
कवि एवं अनुवादक रतन चौहान पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन 12 अक्टूबर को, ये होंगे अतिथि
प्रो. रतन चौहान पर आधारिक पुस्तक का विनोचन 12 अक्टूबर 2025 को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समकालीन कविता के महत्वपूर्ण कवि, अनुवादक प्रो. रतन चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित पुस्तक 'उजली सुबह की आस में' का विमोचन समारोह 12 अक्टूबर को होगा। समारोह सुबह 11 बजे अजंता पैलेस रतलाम के प्रथम तल पर होगा।

मुख्य अतिथि कवि, कथाकार एवं रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे होंगे। विशिष्ट अतिथि चर्चित कथाकार एवं आईएएस तरुण भटनागर होंगे। समारोह की अध्यक्षता कवि, चिंतक एवं वरिष्ठ आईएएस डॉ. अशोक कुमार भार्गव करेंगे।

युवा रचनाकार आशीष दशोत्तर द्वारा संपादित इस पुस्तक में प्रो. चौहान के जीवन और रचनात्मकता के विभिन्न आयामों का समावेश किया गया है। जनवादी लेखक संघ रतलाम, जन नाट्य मंच, वनमाली सृजन केन्द्र एवं युगबोध ने शहर के सुधिजन से समारोह में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।