जॉब अलर्ट ! जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला 27 अप्रैल को राॅयल काॅलेज में

रतलाम के रॉयल कॉलेज द्वारा सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

Apr 24, 2025 - 23:16
 0
जॉब अलर्ट ! जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला 27 अप्रैल को राॅयल काॅलेज में
Job alert

80 से अधिक औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों द्वारा दिया जाएगा सीधे नौकरी का अवसर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। शहर के सालाखेड़ी स्थित राॅयल काॅलेज में 27 अप्रैल (रविवार) 2025 जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला (मेगा ओपन कैम्पस ड्राइव) आयोजित किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे से लगने वाले इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से सीधे नौकरी दी जाएगी।

यह जानकारी राॅयल काॅलेज के प्रशासक एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. दिनेश राजपुरोहित और रोजगार मेला संयोजक डाॅ. रविन्द्रजीत कौर अरोरा ने दी। उन्होंने बताया कि, रोजगार मेले में अभी तक 80 से अधिक औद्योगिक व व्यवसायिक संगठनों ने आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। मेले में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में सेल्स, मार्केटिंग, फार्मेसी, नर्सिंग स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिष्ट, लेब असिस्टेंट, लाईब्रेरियन, सुरक्षा गार्ड, केमिस्ट, बैंकिंग स्टाफ, काउंसलर, इंश्योरेंस, रिलेशनशिप मैनेजर, तकनीकि सहायक, काॅलेज शिक्षक, टी.जी.टी., पी.जी.टी., पी.आर.टी., स्कूल टीचर्स, स्पोर्वट्स टीचर्स, योगा टीचर्स आदि पदों पर विभिन्न आमंत्रित संस्थान साक्षात्कार लेकर स्पॉट पर ही भर्ती करेंगे। यह संभवतः पहला मौका है, जब एक ही आयोजन में रोजगार के लिए विद्यार्थियों को असीमित अवसर मिलेंगे।

QR कोड स्कैन कर पंजीयन कराएं 

प्लेसमेंट ड्राइव के अधिकारी डाॅ. अमित शर्मा ने बताया कि, रोजगार मेले में प्रदेश के किसी भी जिले से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भाग लेने की पात्रता है। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी, इस रोजगार मेले में राॅयल काॅलेज पर ऑनस्पॉट पंजीयन या नीचे दिए गए QR Code से ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं।

50 से अधिक लोगों की बनाई टीम 

रोजगार मेले के सुचारू प्रबंधन हेतु राॅयल काॅलेज के 50 से अधिक प्राध्यापकों/प्रोफेसर्स की टीम बनायी गई है। इनमें डाॅ. प्रवीण मंत्री, डाॅ. मनीष सोनी, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. जगदीश डूके, प्रो. समीक्षा मेहरा, डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. स्नेहा चौरसिया प्रमुख हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।