एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा रात को औचक निरीक्षण के लिए माणक चौक और औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे, थाना प्रभारियों से बोले- शाम 6 से रात 12 बजे तक पैदल करें गश्त

नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को माणकचौक और औद्योगिक क्षेत्र थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।

Mar 29, 2023 - 23:53
Mar 29, 2023 - 23:55
 0
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा रात को औचक निरीक्षण के लिए माणक चौक और औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे, थाना प्रभारियों से बोले- शाम 6 से रात 12 बजे तक पैदल करें गश्त
माणक चौक थाने के औचक निरीक्षण के दौरान टीाई से अपराधों की प्रकृति की जानकारी लेते एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 48 घंटे के भीतर ही एक्शन में आ गए हैं। वे बुधवार को अचानक शहर के माणक चौक और औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच गए। थाना क्षेत्रों में घटित होने वाले अपराधों की प्रवृत्ति समझने के बाद उन्होंने थाना प्रभारियों को रोज शाम 6 से रात 12 बजे तक पैदल गश्त करने की ताकीद की।

150

एसपी बहुगुणा औचक निरीक्षण के लिए ख्यात हैं। इसकी बानगी बुधवार को ही दिख गई। उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था और थानों का जायजा लेने के लिए शहर भ्रमण किया। वे माणक चौक और औद्योगिक क्षेत्र थानों के औचक निरीक्षण के लिए जा पहुंचे। उन्होंने थाने अंतर्गत घटित होने वाले अपराधों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा थाने में पदस्थ बल की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 

500
200

एसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर विशेष रूप से अलर्ट रहने के लिए कहा। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक रोजाना पुलिस बल क साथ पैदल भ्रमण करने के निर्देश दिए। इस पर अमल भी शुरू हो गया। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।