भाजपा संगठन के एप्प के अधिक से अधिक उपयोग का किया आह्वान, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की जानकारी दी

भाजपा द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के एप का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आह्वान किया जा रहा है।

भाजपा संगठन के एप्प के अधिक से अधिक उपयोग का किया आह्वान, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की जानकारी दी
बैठक को संबोधित करते ठाकरे मंडल के अध्यक्ष आदित्य डागा।

भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे व सूरजमल जैन मंडल की बैठक में मंडल प्रभारायों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा की प्रदेश और जिला स्तर की बैठकों के बाद मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में कुशाभाऊ ठाकरे और सूरजमल जैन मंडल की बैठकें हुईं। इसमें मंडल प्रभारियों ने संगठन के एप का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आह्वान किया।

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल प्रभारी बद्रीलाल शर्मा के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की अध्यक्षता में पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई। आरंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। मंडल अध्यक्ष डागा ने दुपट्टा पहनाकर प्रभारी का स्वागत किय।| प्रभारी शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आईटी के जिला प्रभारी नीलेश राव ने बूथ पर अध्यक्ष, महामंत्री को संगठन एप डाउनलोड करने और मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की जानकारी दी।

वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर मुरैना की दुर्घटना में शहीद पायलट को मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र कावड़िया ने माना।  इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों,  मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,  13  वार्ड के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, आईटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, नीतिन लोढ़ा, महेश अग्रवाल, योगेश पापटवाल, राधेश्याम मारू, सरोज चौधरी, विजय शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, नीतेश सोनी, नरेन्द्र तिवारी, दिनेश पटेल, जितेंद्र वर्मा, भूपेंद्र कावड़िया, संतोष कोल्बकर, चंद्रशेखर पंडित, विपिन श्रीमाल, संजय दलाल, मयंक दवे, राजेश माहेश्वरी, संजय दोषी, शिवम राठौड़, मुबारिक शेरानी, प्रशांत व्यास, निखिल बोरीवाल, ओमप्रकाश बोरीवाल, गौरव त्रिपाठी, वैभव, सोनू चौहान, विजय शर्मा, जोगिंदर, द्रविड़, प्रियांशु, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

सूरजमल जैन मंडल की बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान

सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल प्रभारी लालबहादुर पाटीदार एवं जिला महामंत्री की उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान किया गया। मंडल प्रभारी पाटीदार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर तक सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक नीलेश राव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा भी मंचासीन रहे। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।