नगर सरकार का बजट आज पेश होगा, पार्षद निधि में होगा बढ़ोतरी, शहर की इस सड़क का होगा नामकरण, प्रस्ताव तो और भी हैं...

नगर निगम का 2023-24 का अनुमानित बजट 13 अप्रैल को आयोजित साधारण सम्मेलन में पेश किया जाएगा।

Apr 13, 2023 - 01:06
Apr 13, 2023 - 01:11
 0
नगर सरकार का बजट आज पेश होगा, पार्षद निधि में होगा बढ़ोतरी, शहर की इस सड़क का होगा नामकरण, प्रस्ताव तो और भी हैं...
क्रिएटेड पिक्चर : बजट की प्रस्तुति का आभास कराने के लिए नगर निगम के पूर्व के सम्मेलन के फोटो को रिक्रिएटेड किया गया है, यह गुरुवार को होने वाले सम्मेलन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। अतः इसे लेकर किसी भी तरह से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में 13 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11.00 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा। इसी दिन 2023-24 का अनुमानित बजट पेश होगा जिसमें पार्षद निधि को 15 से बढ़ा कर 20 लाख तक करने का प्रावधान होगा। इसके अलावा नगर निगम तिराहे से महलवाड़े तक की सड़क को महाराजा रतनसिंह के नाम से करने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।      

आयोजित सम्मेलन में विकास शाखा नगर सुधार न्यास की विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्ड / भवन की लीज 30 तीस वर्ष तक के लिए और बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की 4 लेन सड़क का नामांकरण महाराजा रतनसिंह के नाम से करने जाने, नगर निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता देने जाने के संबंध में भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। सम्मेलन में निगम का वर्ष 2023-24 का आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया जाएगा। यह विचार-विमर्श के उपरान्त पारित होगा। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।