GRP की बड़ी कार्रवाई : इंदौर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस से 57.60 लाख रुपए की नकली सिगरेट जब्त, टैक्स चोरी की आशंका

इंदौर जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। इंदौर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस से 57 लाख रुपए से अधिक की नकली सिगरेट जप्त की है।

Dec 14, 2021 - 12:10
 0
GRP की बड़ी कार्रवाई : इंदौर रेलवे  स्टेशन के पार्सल ऑफिस से 57.60 लाख रुपए की नकली सिगरेट जब्त, टैक्स चोरी की आशंका
जीआरपी इंदौर की एसपी निवेदिता गुप्ता और इंदौर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस से जप्त नकली सिगरेट।

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । रतलाम रेल मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने लाखों रुपए की नकली सिगरेट जब्त की। सिगरेट की 20 बोरियां इंदौर के पार्सल ऑफिस में मिलीं। इसकी कीमत 57 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

इंदौर जीआरपी के एसपी निवेदिता गुप्ता के अनुसार इंदौर पार्सल ऑफिस में रुटीन चैकिंग की गई। इस दौरान कुछ बोरियों पर नजर पड़ी। शंका पर जांच की तो उसमें नकली सिगरेट मिलीं। नकली सिगरेट की सभी 20 बोरियों जब्त कर ली हैं। यह सिगरेट भोपाल से इंटरसिटी एक्सप्रेस से इंदौर पहुंची। इस बारे में आयकर विभाग को भी अवगत कराया गया है।

टैक्स चोरी की आशंका, आयकर विभाग को दी जानकारी

जब्त हुई सिगरेट के हर पैकेट पर एमारपी 60 रुपए लिखी है। इस हिसाब से यह 57 लाख 60 हजार रुपए की होती है। आशंका है कि इसमें बड़ी टैक्स चोरी हुई। इसके चलते जीआरपी ने आयकर विभाग को भी जानकारी दी है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।