NCP ने मध्यप्रदेश में नियुक्त किए विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, रतलाम के जाफर हुसैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने

रतलाम के जाफर हुसैन शाह को रांकापा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Aug 10, 2023 - 10:41
Aug 10, 2023 - 10:46
 0
NCP ने मध्यप्रदेश में नियुक्त किए विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, रतलाम के जाफर हुसैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने
जाफर हुसैन शाह, प्रदेश संयोजक- राकांपा, मप्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। रतलाम के जाफर हुसैन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

राकांपा के मप्र प्रभारी मृदु कुकरेजा व प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त पटेल की अनुशंसा पर मप्र के सभी प्रकोष्ठों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेंहदी हसन ने राकांपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर जाफर हुसैन शाह को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर रतलाम शहर अध्यक्ष एडवोकेट जहीरुद्दीन, नीमच जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर परिहार, मंदसौर जिलाध्यक्ष परमानंद पाटीदार, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, सरवर अली, इमरान खान, सोहेल हुसैन, लुणावत, बंटी, राजेश आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।