नियुक्ति / मनोनयन : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कृषि उपज मंडी इकाई का गठन, विमल जैन अध्यक्ष व संदीप चौपड़ा सचिव बने

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम कृषि मंडी इकाई का अध्यक्ष विमल जैन और सचिव संदीप चौपड़ा को नियुक्त किया गया है।

Nov 23, 2025 - 00:16
Nov 23, 2025 - 00:17
 0
नियुक्ति / मनोनयन : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कृषि उपज मंडी इकाई का गठन, विमल जैन अध्यक्ष व संदीप चौपड़ा सचिव बने
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई के अध्यक्ष विमल जैन एवं सचिव संदीप चौपड़ा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विगत 50 से अधिक वर्षों से ग्राहक हित में कार्य करने वाली एवं व्यवस्थाओं के सुधार व निर्माण करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम कृषि उपज मंडी इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल की अनुशंसा पर प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे ने घोषणा की।

ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई में अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष मांगीलाल मोदी, रीतेश बाफना, मनोज चौरड़िया, सचिव संदीप चौपड़ा, सहसचिव संदीप राठौर व पंकज चौपड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक ओरा, प्रचार प्रसार प्रमुख भारत देवड़ा, सदस्यता प्रमुख पवन असावा को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी व प्याज़ एवं लहसुन व्यापारियों क़ी 40 सदस्यीय समिति भी गठित क़ी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि इकाई मंडी व्यापारियों की समस्याओं पर मंडी प्रशासन व जिला प्रशासन से संवाद करेगी। इसका उद्देश्य रतलाम मंडी एक आदर्श मंडी के रूप में स्थापित होकर नगर के विकास में सहयोगी बनना है। 

150

500
200

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।