रतलाम SP का बड़ा कदम : 1 थाना प्रभारी लाइन अटैच, 9 के बदले थाने, अनियमितता व लापरवाही के कारण लाइन अटैच होने वालों की हुई बहाली

रतलाम एसपी ने जिले के एक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर नौ के प्रभार में बदलाव किया है। इनमें वे भी शामिल हैं जिन्हें पूर्व में अनियमितता और लापरवाही के आरोप के चलते थाने से हटाकर लाइन अटैच किया गया था।

Apr 12, 2022 - 16:33
Apr 12, 2022 - 16:34
 0
रतलाम SP का बड़ा कदम : 1 थाना प्रभारी लाइन अटैच, 9 के बदले थाने, अनियमितता व लापरवाही के कारण लाइन अटैच होने वालों की हुई बहाली

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए एसपी अभिषेक तिवारी ने 10 थाना प्रभारियों के प्रभारों में बदलाव किया है। दीनदयालनगर थाने में पदस्थ शिवमंगल सिंह सेंगर को लाइन अटैक कर उनके स्थान पर लाइन अटैच दिलीप राजोरिया को पदस्थ किया है। 9 अन्य थानों के भी थाना प्रभारी बदले गए हैं।

विगत कुछ दिनों से शहर सहित जिले के कुछ थानों की पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। इनमें लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इन्ही कारणों के चलते एसपी अभिषेक तिवारी ने मंगलवार को 10 थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें हाल ही में विवादों से घिरे दीनदयालनगर थाने सहित जिले के रावटी, आलोट, शिवगढ़, सरवन, कालूखेड़ा और महिला व यातायात थाने शामिल हैं।

राजोरिया गोलीकांड व दासौरिया अवैध शराब मामले में कार्रवाई नहीं करने पर हुए थे लाइन अटैच

एसपी तिवारी ने दीनदयालनगर थाना प्रभारी कार्यभारित निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर को थाने से हटा कर लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर लाइन से कार्य. निरीक्षक दिलीप राजोरिया को भेजा गया है। राजोरिया को कुछ समय पूर्व शहर में हुए गोलीकांड के बाद माणक चौक थाने से हटाया गया था। इसी तरह पूर्व में शराब के अवैध परिवहन के आरोपी की धरपकड़ के आरोप में शिवगढ़ थाने से हटाकर लाइन अटैच किए गए देवीलाल दासौरिया को अब रावटी थाने की कमान सौंपी गई है। बता दें कि, हाल ही में रावटी थाने के स्टाफ पर अनियमितता के आरोप लगे थे। इस मामले में एसपी द्वारा यहां से दो लोगों को बीती रात निलंबित किया गया था।

प्रभावित हुए थाना प्रभारी

नाम पद कहां से कहां
शिव निनामा निरीक्षक रक्षित केंद्र रतलाम थाना प्रभारी कालूखेड़ा
अशोक कुमार ननामा निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात थाना प्रभारी सरवन
नीरज सारवान निरीक्षक थाना प्रभारी आलोट थाना प्रभारी सैलाना
शिवमंगल सिंह सेंगर कार्य. निरीक्षक थाना प्रभारी दीनदयालनगर रक्षित केंद्र रतलाम
भूरालाल भाबर निरीक्षक थाना प्रभारी कालूखेड़ा थाना प्रभारी आलोट
आनंद भाबोर निरीक्षक थाना प्रभारी सरवन थाना प्रभारी यातायात
पिंकी आकाश कार्या. निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना थाना प्रभारी शिवगढ़
देवीलाल दासौरिया कार्य. निरीक्षक रक्षित केंद्र रतलाम  थाना प्रभारी रावटी
नारायणसिंह मरावी कार्य. निरीक्षक रक्षित केंद्र रतलाम थाना प्रभारी महिला थाना
दिलीप राजोरिया कार्य. निरीक्षक रक्षित केंद्र रतलाम थाना प्रभारी दीनदयालनगर
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।