भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणियां घोषित, मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों ने देर रात जारी की जंबो सूची

कांग्रेस की ही तरह भाजपा भी गुटबाजी से घिरी है। यही कारण है कि भाजपा भी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों का ऐलान देर रात करने की परंपरा शुरू हो गई है। बुधवार को जिला महिला मोर्चा और जिला भाजयुमो अध्यक्षों द्वारा जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।

भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणियां घोषित, मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों ने देर रात जारी की जंबो सूची

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी बुधवार देर रात जारी हो गई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा ने प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देश पर महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। वहीं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर कार्यकारिणी की घोषणा की। दोनों ही मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा में भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति रही।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा ने रतलाम विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पूजा वोहरा, दीनदयाल मण्डल में राखी व्यास, सूरजमल जैन मण्डल में सविता मेहता, अंबेडकर मंडल में रेखा गौतम एवं मुखर्जी मंडल में चेतना पाटीदार को अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसी तरह रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल में सुनीता चौहान, धराड़ मंडल में ममता बैरागी, बांगरोद मण्डल में मीना उपाध्याय, शहीदचन्द्रशेखर आजाद मंडल में पूजा अजय टांक, शबरी मंडल में चंद्रकला पाटीदार, सैलाना विधानसभा के सरवन मंडल में प्रीति तोतला, रावटी मंडल में राजू निनामा, बाजना मंडल में जगवन्ता डामोर, राजापुरा मंडल में लक्ष्मीबाई चरपोटा, जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा मंडल में संतोष शर्मा, जावरा ग्रामीण मंडल में जयबाला व्यास, सुखेड़ा मंडल में संतोष धाकड़, पिपलौदा मंडल में अन्नपूर्णा देराश्री एवं अलोट विधानसभा क्षेत्र के आलोट मंडल में रीता परमार, ताल मंडल में दीपमाला सोनी, राजमाता सिंधिया मंडल में गोपीबाई पोरवाल एवं बड़ावदा मंडल में सरिता सोडानी अध्यक्ष बनाई गईं।

भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिले पद

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पटवा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी। इसमें सुमन मेहता एवं अनीता पाहुजा रतलाम को जिला महामंत्री बनाया गया है। सपना दुबे, विष्णुकांता पांचाल, पद्मा पोरवाल, दिव्या शर्मा, मीना टांक (सभी रतलाम), मनीषा सिलावट (सैलाना) व भारती पाटीदार (बांगरोद) जिला उपाध्यक्ष, जीवन ज्योति, सरिता लोढ़ा (रतलाम), मंजु पांचाल (जावरा), मीनाक्षी शर्मा (धराड़) व विष्णु बाई पांचाल (ताल) मंत्री बनाया गया। रत्ना पाल (रतलाम) जिला कोषाध्यक्ष तथा कुसुम सोलंकी सह कोषाध्यक्ष बनाई गईं। सीमा अग्रवाल कार्यालय मंत्री, दिशा चौहान सह कार्यालय मंत्री होंगी। सारिका दीक्षित सोश्यल मीडिया प्रभारी, किरण माहेश्वरी सह सोश्यल मीडिया प्रभारी, सुनीता श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी ललिता पंवार बनाई गईं।

जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिला सदस्य के रूप में स्थान

अनीता कटारा, सपना खराड़ी, रजनी पाटीदार, प्रतिभा उपाध्याय, स्नेहलता धाकड़, शबाना बी, सीमा खराड़ी, पुष्पा राठौड़, श्रीमती आशा भाटी, मनीषा गुप्ता, वंदना जोशी, हंसा गेहलोत, अनीता चौहान, पार्वती सैनी, शंभूड़ीबाई, आशा नागर, रामकुंवर मानसिंग देवदा, राजेश्वरी वर्मा, तोतलीबाई, संध्या पाटीदार, पवित्राबाई धाकड़, मानकुंवर चौहान, ज्योति पाटीदार, मधुबाला चंद्रावत, लक्ष्मी गेहलोत, नेहा व्यास, सीमा बाबेल, सुनीता मेहता, ममता कुंवर, पुष्पा पांचाल, मंजू सिंघल, धापूबाई बम्बोरिया, आशा रावल, मधुबाला हरोड़, अलका चौहान शामिल की गईं।

भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी त्रिपाठी ने बताया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में रविन्द्र पाटीदार एवं राहुल उपमन्यु जिला महामंत्री बनाए गए। अन्य पदाधिकारियों में गौरव मूणत, गोविंद डामोर, सिद्धार्थ कटारिया, शुभम गुर्जर, जलज सांकला, यादवेन्द्रसिंह लुनेरा और संदीप पोरवाल जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। शुभम चौहान, संजय पांचाल, शिवांग शर्मा, नानालाल शाह, राहुल पाटीदार, संजय जाट एवं ॠषभ दुबे जिला मंत्री तथा सत्यजीतसिंह राजावत जिला कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। मोहित तोमर, शिवम मूणत, शुभम पापटवाल, दिपेश डोडियार जिला सह कार्यालय मंत्री, सौरभ पगारिया जिला कोषाध्यक्ष, ॠषभ जैन, मनोज मेहता, किशन व्यास, परोक्ष भरावा जिला सह कोषाध्यक्ष के रूप में स्थान मिला।

त्रिपाठी ने बताया नीलेश जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी, श्रीकांत शर्मा, दिलीप कारपेंटर, मनीष परमार, लोकेश अरोरा, किशोर कुमावत जिला सह मीडिया प्रभारी, अंकित राठौड़ जिला सोश्यल मीडिया प्रभारी, राज बैरागी, सिद्धार्थ मूणत, रवि हेमावत, सुभाष पटेल जिला सह सोश्यल मीडिया प्रभारी, प्रतीक विजयवर्गीय जिला पॉलिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, पीयूष मूणत, देवेन्द्र भारद्वाज, अरमान जैन, अभिषेक अवस्थी जिला सहपालिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, अरविंद सोमानी जिला आईटी सेल प्रभारी, रवि आंजना, अभिषेक वर्मा, जवाहर पाटीदार, महेन्द्रसिंह पंवार तथा मनन चन्द्रावत को जिला सहआईटी सेल प्रभारी बनाया गया है।

ये बने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश मण्डल अध्यक्षों की भी घोषणा की। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल में राजेश बैरागी, सूरजमल जैन मण्डल आयुष पडियार, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल में राहुल रांका, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल में जयेश जाजोरिया एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल में चिराग असरानी मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इनके अलावा नामली मण्डल में राहुल पाटीदार, धराड़ मण्डल में संदीप पोरवाल, शबरी मण्डल में गौरव टांक, शहीद चंदशेखर आजाद मण्डल में महेन्द्रसिंह राठौर, बांगरोद मण्डल में आशीष धाकड़, सैलाना मण्डल में सुरेश लबाना, सरवन मण्डल में पिंकेश परमार, रावटी मण्डल में अरविंद पोरवाल, बाजना मण्डल में रौनक गांधी, जावरा नगर मण्डल में विश्वास शर्मा, जावरा ग्रामीण मण्डल में जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, पिपलौदा मण्डल में प्रफुल्ल जैन, सुखेड़ा मण्डल में रीतिक जोशी, आलोट मण्डल में पुष्पराजसिंह सोलंकी, ताल मण्डल में शुभम राठौड़ (भैया राम), बड़ावदा मण्डल में सौरभ हिंगड़, श्रीमंत राजमाता सिंधिया (खारवाकलां) में  नारायणसिंह बिलावली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।