एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी की शिक्षक इंद्रा शर्मा सेवानिवृत्त, समग्र शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन

रतलाम जिले के बिलड़ी में स्थित शासकीय विद्यालय की महिला शिक्षक का सेवानिवृत्त होने पर समग्र शिक्षक संघ द्वारा अभिनंदन किया गया।

Dec 28, 2024 - 23:35
 0
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी की शिक्षक इंद्रा शर्मा सेवानिवृत्त, समग्र शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक इंद्रा शर्मा का अभिनंदन करते समग्र शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी की शिक्षक इंद्रा शर्मा 26 साल 3 माह की शासकीय सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर समग्र शिक्षक संघ की प्रांतीय एवं जिला इकाई द्वारा शर्मा का शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान समग्र शिक्षक संघ से जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, प्रांतीय सचिव जयराज सिंह देवड़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष चरण सिंह जाधव, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल सिंह सोलंकी, संतोष शर्मा, नवीन बोरिया, हेमंत बोरिया, सत्येंद्र जोशी, अरविंद पटिदार, प्रज्ञा पांडेय, अनीता सोनी आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।