कलेक्टर ने दिए निर्देश तो खनिज विभाग ने जब्त कर लिए मुरम और रेत के अवैध खनन और परिवहन में लगे 4 डम्पर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली

  खनिज विभाग ने मुरम और बालू रेत का अवैध खनन कर परिवहन करने पर 6 वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर की।

Sep 17, 2022 - 21:11
 0
कलेक्टर ने दिए निर्देश तो खनिज विभाग ने जब्त कर लिए मुरम और रेत के अवैध खनन और परिवहन में लगे 4 डम्पर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली
रेत के अवैध खनन में उपयोग हो रहा डंपर जो खनिज विभाग द्वार जब्त किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अलग-अलग चार कार्रवाई के दौरान 4 डम्पर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई हैं।

जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, खनिज निरीक्षक देवेंद्र चिड़ार एवं टीम ने अलग-अलग कार्रवाई  की। इस दौरान बिबदौड़ रोड पर आकस्मिक जाँच के द्वौरान 02 डंपर खनिज गिट्टी और मुरम अवैध परिवहन करते मिले। इन्हें जब्त कर दीनदयाल नगर थाने की अभिरक्षा में रखा गया। इसी तरह करमदी रोड पर सालाखेड़ी पुलिस चौकी की तरफ जाते समय पूनम वेयर हाउस के सामने 02 डंपर खनिज बालू रेत के अवैध परिवहन करते पाए गए। इससे उन्हें भी भी जब्त कर होमगार्ड लाइन की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

विभाग की टीम ने धामनोद में आकस्मिक जांच की गई जहां से मुरम का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सैलाना थाने में खड़ा करवाया गया। इसी तरह जावरा क्षेत्र के भीमाखेडी से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू रेत अवैध परिवहन करते जब्त कर औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा की अभिरक्षा में रखा गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।