स्वच्छता में शहर को अव्वल लाना है, इसमें किसी भी प्रकार की कसर न रह जाए - विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने शनिवार को महापौर और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर शहर को सफाई में अव्वल लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने जरूरी सुझाव भी दिए।

Sep 17, 2022 - 22:43
Sep 17, 2022 - 22:45
 0
स्वच्छता में शहर को अव्वल लाना है, इसमें किसी भी प्रकार की कसर न रह जाए - विधायक चेतन्य काश्यप
चेतन्य काश्यप, रतलाम विधायक।

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम के अमले से की चर्चा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  ।  शहर को स्वच्छता में अव्वल लाना है। इस काम में नगर निगम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसे पूरा करने में इस बार कोई कसर बाकी न रह जाए। शहर की सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन भी आ गई है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने देर शाम महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में कही। विधायक काश्यप ने शहर की स्वच्छता के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

150

उन्होंने कहा कि शहर में कचरा एकत्र करने वाले जो वाहन खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जाए। जो वाहन पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए वाहनों का प्रबंध किया जाए ताकि नियमित रूप से घरों से कचरा उठ सके। शहरवासी कचरा इधर-उधर न फेंकें इसके लिए जहां जरूरत हो उस क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाए।

500
200

निगम की कार्यप्रणाली से आमजन परेशान न हो- पटेल

बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम अधिकारियों अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि नगर निगम की कार्यप्रणाली से आमजन परेशान नहीं होने चाहिए। हमें अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा, जिससे आमजन को राहत मिले और नगर निगम की साफ-स्वच्छ और बेहतर छवि आमजन के बीच जा सके। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत, सिटी इंजीनियर सुरेश व्यास, श्याम सोनी आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।