महाशिवरात्रि पर होने वाले सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमिपूजन आज, धर्म ध्वजा स्थापित होगी

रतलाम में 8 मार्च (महाशिवरात्रि) पर होने वाले महारुद्राभिषेक के लिए भूमिपूजन और धर्म ध्वजा की स्थापना 3 मार्च को होगी।

महाशिवरात्रि पर होने वाले सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमिपूजन आज, धर्म ध्वजा स्थापित होगी
महारुद्राभिषेक 8 मार्च को।

महाशिवरात्रि (8 मार्च को) पर 351 यजमान एक साथ करेंगे महारुद्राभिषेक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में 8 मार्च को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 3 मार्च को आयोजन स्थल मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। महारुद्राभिषेक में आमजन विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 3 मार्च की सुबह 10.30 बजे मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार और जयष के साथ भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन), अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक करेंगे।

इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

सनातन सोशल ग्रुप के सदस्य पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहन मुरलीवाला, राजेंद्र पाटीदार, राजेश दवे, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, पवन सोमानी, बद्रीलाल परिहार, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, अशोक यादव, रामचंदर डोई, जितेंद्र ठन्ना, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन, राखी व्यास, पूजा वोहरा, सुनीता पाठक, दिव्या शर्मा, उषा दुबे, शारदा शर्मा, सीमा सुरोलिया, सपना दुबे, कौशल्या त्रिवेदी, मधु बाहेती, मंजुला माहेश्वरी, चेतना गगरानी, ललिता सोमानी, रानी पंवार, ममता सोलंकी, हेमलता माहेश्वरी, आशा पाटीदार, भावना शर्मा, रीना टांक, संगीता पाटीदार, पद्मा उपाध्याय, नीना निरंजनी, प्रीति गोयल, ज्योति सोनी, अंजू सोनी, सुनीता शर्मा, गीता शर्मा, जया सोमानी, चेतना पाटीदार, सोनू नेका, सीमा अग्रवाल, अनीता लाखोटिया, रीना पंवार आदि ने धर्मनिष्ठजनों से महारुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की है।