इंदौर के प्रभारी मंत्री बने चेतन्य काश्यप, रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जताई खुशी
एमएसएमई मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने पर रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमएसएमई मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने पर रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
View this post on Instagram
काश्यप के विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित इस खुशी के मौके पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री भूपेन्द्र कावड़िया, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, विवेक शर्मा, राजेन्द्र सिंह गोयल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, सुयश कोठारी, सोनू चौहान, सुशील सिलावट, कमल सिलावट, योगेश कैथवास, चिराग इसरानी, शेरू पठान, नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




