धर्म-संस्कृति ! मुनि श्री प्रमाणसागरजी म.सा. से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की विशेष चर्चा, सम्यक शिखरजी में निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ पर भी हुई बात

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल में पंच कल्याण स्थल पर मुनिश्री प्रमाणसागर जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

Feb 21, 2025 - 22:01
Feb 21, 2025 - 22:54
 0
धर्म-संस्कृति ! मुनि श्री प्रमाणसागरजी म.सा. से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की विशेष चर्चा, सम्यक शिखरजी में निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ पर भी हुई बात
मुनि श्री प्रमाणसागरजी म.सा. से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आचार्य गुरु श्री विद्यासागरजी म. सा. के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने विशेष चर्चा की। भोपाल के पंच कल्याणक स्थल पर मंत्री काश्यप ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

इस दौरान धार्मिक और शैक्षणिक मुद्दों के साथ समाज से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री काश्यप ने तीर्थ पर्वराज सम्यक शिखरजी में मुनिश्री प्रमाणसागरजी की प्रेरणा से निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर अपने भाव व्यक्त किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।