उत्सव का उल्लास : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में होगी भव्य आतिशबाजी, कारसेवकों के परिवार को देंगे प्रशस्ति-पत्र

अयोध्या में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान झांसी में भी उत्सव मनेगा। यहां एलवीएम मैदान पर आतिशबाजी की जाएगी।

Jan 20, 2024 - 12:56
Jan 20, 2024 - 22:20
 0
उत्सव का उल्लास : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में होगी भव्य आतिशबाजी, कारसेवकों के परिवार को देंगे प्रशस्ति-पत्र
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान झांसी में भी होगा उत्सव।

एसीएन टाइम्स @ झांसी । अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में भी उत्सव मनाया जाएगा। यहां एलवीएम मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी। आयोजन शाम 5 बजे होगा। लोग श्री राम रथ के दर्शन भी कर सकेंगे।

सांसद अनुराग शर्मा एवं बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांसद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद कारसेवकों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होने जा रहा है। आज का भारत पुरातन एवं नूतन दोनों को ही आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. पंडित विश्वनाथ शर्मा का अहम योगदान रहा है। सांसद शर्मा ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।