तहसीलदार ने कहा- नगर निगम नहीं चुका रहा 10 करोड़ रुपए, कलेक्टर बोले- निगम के बैंक खाते और आयुक्त की कार कुर्क कर लो

रतलाम कलेक्टर ने सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व के 10 करोड़ जमा नहीं कराने वाले नगर निगम के बैंक खाते और निगम आयुक्त की कार कुर्क करने के निर्देशे।

तहसीलदार ने कहा- नगर निगम नहीं चुका रहा 10 करोड़ रुपए, कलेक्टर बोले- निगम के बैंक खाते और आयुक्त की कार कुर्क कर लो
अधिकारियों को राजस्व वसूलू की सख्त हिदायत देते कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी।

समय सीमा पत्रों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिए राजस्व वसूली के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी किसी पर भी रहम करने के मूड में नहीं हैं। जैसे ही शहर तहसीलदार ने बताया कि नगर निगम राजस्व विभाग के 10 करोड़ रुपए नहीं चुका करा है तो कलेक्टर ने निगम के बैंक खातों को ही कुर्क करने का आदेश दे दिया। उन्होंने कहा है कि निगम आयुक्त की कार भी कुर्क कर लो। कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के वेतन काटने और सैलाना जनपद सीईओ को निलंबित करने का निर्देश भी दिया है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान रतलाम शहर तहसीलदार अनीता चोकोटिया ने बताया कि नगर निगम से राजस्व विभाग को करीब 10 करोड़ रुपए लेना है। यह राशि निगम जमा नहीं करा रहा है। इस पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने नाराजगी जताते हुए राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करने हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होंने निगम द्वारा राजस्व नहीं चुकाने पर उसके बैंक खाते और निगम आयुक्त की कार भी कुर्क कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सभी अधिकारी अपने लक्ष्य का 70 फीसदी राजस्व वसूलें

कलेक्टर ने कहा कि जिले के आदिवासी विकासखंड़ों बाजना तथा सैलाना के पास सघन भ्रमण कर समस्याओं के निराकरण के लिए भी कहा। उन्होंने खासतौर पर सभी एसडीएम, तहसीलदारों, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, महिला बाल विकास अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, संबंधित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, वन तथा स्वास्थ्य विभाग को आदिवासी क्षेत्रों का भ्रमण करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व वसूली को लेकर 30 नवंबर को राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी। तबक तक सभी राजस्व अधिकारी अपने लक्ष्य का 70 प्रतिशत वसूली करें।

50 दिन समीक्षा के बाद भी वन विभाग ने नहीं किया काम

समीक्षा के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने जिले के वन विभाग के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। बैठक में उपस्थित वन विभाग के एसडीओ का वेतन काटने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया कि वन विभाग द्वारा चार शिकायतों का निराकरण एक माह की अवधि में भी नहीं किया जा सका है। 50 दिन की सतत समीक्षा के बावजूद वन विभाग ने कार्य नहीं किया।

इनका वेतन काटने और कार्य में सुधार के निर्देश

लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के उप संचालक, जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त, पारुल जैन, पीएचई के जिला परियोजना समन्वयक व कार्यपालन यंत्री, नगर निगम आयुक्त तथा वन विभाग के वेतन में 10-10 फीसदी कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिपलौदा तहसीलदार द्वारा खसरा-खतौनी का वितरण नहीं करने पर भी कलेक्टर ने उनके प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त उन्होंने कार्य सुधारने की चेतावनी भी दी।

1.15 लाख आयुष्मान कार्ड बनाना बाकी

बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि लगभग 1 लाख 15 हजार आयुष्मान कार्ड का निर्माण बाकी है। पेसा एक्ट के क्रियान्वयन पर दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिए। सैलाना जनपद पंचायत के विकासखंड अधिकारी गुप्ता को निरंबित करने का प्रस्ताव भजे की लगातार अनुपस्थिति की जानकारी सैलाना के एसडीएम द्वारा दिए जाने पर कलेक्टर ने विकासखंड अधिकारी गुप्ता के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।