‘चेतन्य’ हुआ रतलाम : भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के महाजनसंपर्क में उमड़ा जनसमूह, काश्यप ने कहा- पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे

भाजपा के प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने बुधवार को शहर में महाजनसंपर्क कर रतलामवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

‘चेतन्य’ हुआ रतलाम : भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के महाजनसंपर्क में उमड़ा जनसमूह, काश्यप ने कहा- पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे
महा जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का भारी भरकम फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

चुनाव प्रचार के आखिर दिन भाजपा प्रत्याशी का कई संस्थाओं, समाजों एवं संगठनों ने किया स्वागत और अभिनंदन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को महाजनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू हुए। उनके महाजनसंपर्क से पूरा रतलाम ‘चेतन्य’ (जागृत) नजर आया। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और आम मतदाताओं ने अपने लाड़ले प्रत्याशी को स्वागत एवं सम्मान कर स्नेह एवं दुलार दिया। जनसंपर्क रैली में अपार जनसमूह उमड़ा, जिससे पूरा मार्ग भाजपामय नजर आया।

महाजनसंपर्क की शुरुआत दोपहर में नाहरपुरा से हुई। इसमें कार्यकर्ता एवं समर्थक भाजपा प्रत्याशी काश्यप के वाहन के आगे पैदल मार्च कर रहे थे। काफिला इतना लंबा था कि एक छोर से दूसरा छोर नजर नहीं आ रहा था। इस दौरान विभिन्न मंचों के माध्यम से कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने काश्यप का स्वागत-अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया। महाजनसंपर्क के दौरान काश्यप खुली जीप से शहरवासियों का अभिवादन करते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जीप पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह उत्साह, उमंग, उल्लास और स्वागत-सत्कार बड़े दायित्व का बोध है

नाहरपुरा से शुरू हुआ महाजनसंपर्क डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल से चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक होते हुए शहर सराय पहुंचा। यहां काश्यप ने संबोधित करते कहा कि महाजनसंपर्क में रतलामवासियों ने जिस उत्साह, उमंग और उल्लास से स्वागत सत्कार किया है, यह अपने आप में अविस्मणीय है और मेरे लिए बहुत बड़े दायित्व का बोध है। आपका जो भरोसा है, उस पर मुझे खरा उतरना है। सभी समाज, व्यापारी, संस्था, संगठन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से इस महाजनसंपर्क को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उससे लग रहा है कि कार्यकर्ताओं का जो संकल्प था, इससे उसके लिए ऊर्जा मिलेगी। दस सालों में रतलाम ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे। शहर के सभी मतदाता सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। इससे भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा।

सर्वाधिक मतों से विजयश्री दिलाने का बनाए रिकॉर्ड- पांडेय

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने महाजनसंपर्क में शामिल रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को मतदान करके विधानसभा में सर्वाधिक मतों से विजयश्री दिलाने का रिकॉर्ड बनाएं। इससे आप सभी का सम्मान बढ़ेगा। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने आभार माना।

महाजनसंपर्क में ये रहे मौजूद

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, विनोद करमचंदानी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया। 

भाजपा पार्षद जौनवाल के आकस्मिक निधन पर विधायक काश्यप ने जताया शोक

रतलाम नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 31 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अशोक जौनवाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जौनवाल भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। दुःख की इस घड़ी में परमात्मा उनके परिवार को संबल प्रदान करें।