शीतलहर का असर : 17 और 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ियों के बच्चों के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर राजेश बाथम ने की अवकाश की अनुशंसा

शीतलहर के कारण रतलाम जिले में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Jan 16, 2025 - 18:17
Jan 16, 2025 - 22:54
 0
शीतलहर का असर : 17 और 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ियों के बच्चों के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर राजेश बाथम ने की अवकाश की अनुशंसा
17 एवं 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शीतलहर ने रतलाम जिले के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इससे बच्चों पर पड़ने वाले विपरीत असर को ध्यान में रखते हुए जिले के नर्ससी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अगले दिन हेतु अवकाश घोषित किया गया है। दोनों दिन आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की भी छुट्टी रहेगी।

जिले में तापमान में गिरावट के दृष्टिगत शीत ऋतु में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम ने आदेश जारी किया है। इसमें जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 तथा 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद रविवार का अवकाश रहेगा।

आंगनवाड़ी केंद्रों में भी रहेगी छुट्टी

कलेक्टर  राजेश बाथम द्वारा ज़िले में शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए  17 एवं 18 जनवरी को आंगनवाड़ी केंद्रों में के बच्चों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के लिए नहीं रहेगा, उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहना होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।