रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2023 का फाइनल मैच आज, सेमीफाइनल मुकाबलों में पत्रकार बने अतिथि

रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा समापन की ओर है। फाइनल मैच रविवार रात को खेला जाएगा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Feb 19, 2023 - 00:12
Feb 19, 2023 - 00:13
 0
रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2023 का फाइनल मैच आज, सेमीफाइनल मुकाबलों में पत्रकार बने अतिथि
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, पत्रकार नरेंद्र जोशी व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘रतलाम ट्रॉफी 2023’ का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें विजयी रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

स्पर्धा का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार रात को दो मैच हुए। पहला मैच मां अंबे और बाबूस क्रिकेट क्लब के बीच रहा। बाबूस ने 124 रन बनाए जबकि जवाब में मां अंबे टीम 100 रन ही बना सकी। मैच में बाबूस क्रिकेट क्लब विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच सचिन रहे। दूसरा मैच सैलाना और रतलाम इंडियन के बीच हुआ। इसमें सैलाना ने 112 रन बनाए तथा रतलाम इंडियन ने काफी आसानी से 10 ओवर में रन चेस कर लिया। रतलाम इंडियन ने जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ द मैच बिलाल को दिया गया जिन्होंने 24 गेंद पर 62 रन बनाये।

शनिवार रात को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में बाबूस और रिलायबल टीमें आमने-सामने थीं जबकि दूसरा मैच रतलाम इंडियन विरुद्ध अंबर क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी थे। मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ललवानी, अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, हिमांशु जोशी एवं नरेंद्र जोशी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजकों ने अतिथियों को मोतियों की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

विशेष रूप से महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। कॉमेंट्री करने वाले योगेंद्र जादौन, नीलेश शर्मा, नीलेश यादव, चंचल चौहान रहे। समिति के संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष सांखला, वसीम खान, विकल्प सांखला, मोनू मराठा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।