Earthquake in MP : इंदौर और धार सहित कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, इंदौर से 150 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर रहा केंद्र

मप्र के इंदौर और धार में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 बताई है।

Feb 19, 2023 - 16:29
 0
Earthquake in MP : इंदौर और धार सहित कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, इंदौर से 150 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर रहा केंद्र

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित माने जाने वाले मालवा के पठारी हिस्से इंदौर व आसपास के जिलों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई।

रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे इंदौर और धार सहित आसपास के जिलों में लोगों धरती कांपने का अहसास हुआ। पहले तो उन्हें यह भ्रम लगा लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी आशंका सही साबित हो गई। अधिकारिक जानकारी के ये भूकंप ही था जिसका केंद्र इंदौर से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर धार जिले में महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 रही। फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।