ललितपुर बिग ब्रेकिंग : NH44 पर चलता कंटेनर अचानक बना आग का गोला, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो...

नेशनल हाईवे नंबर 44 पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर सागर से झांसी की तरफ जा रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

Jan 19, 2024 - 13:04
Jan 19, 2024 - 13:05
 0
ललितपुर बिग ब्रेकिंग : NH44 पर चलता कंटेनर अचानक बना आग का गोला, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो...
ललितपुर में नेशनल हाईवे 44 पर चलता कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया।

सुमन झा

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (NH44) पर बीती रात एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर से कूद कर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

150

जानकारी के अनुसार हादसा नाराहट थानान्तर्गत ग्राम बंगरिया के पास एनएच44 पर हुआ। मध्य प्रदेश के सागर से उत्तर प्रदेश के झांसी तरफ जा रहे एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर को पूरी तरह चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए ड्राइवर और चालक कंटेनर से कूद गए।

तड़के फिर भभकी आग

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। चूंकि कंटेनर काफी गर्म हो गया था और आग भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी इसलिए तड़के करीब 4 बजे फिर भभक पड़ी और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फिरहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। न ही यह जानकारी मिली है कि कंटेनर खाली था या कोई सामान भरा हुआ था। ड्राइवर और क्लीनर के नाम भी पता नहीं चल सके हैं।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।