नियुक्ति / मनोनयन ! सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 88 पंचायत समितियों का हुआ गठन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत ने जारी की सूची

रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 88 पंचायतों में कांग्रेस द्वारा समितियों का गठन किया गया है। कांग्रेस का मानना है कि गांव मजबूत होगा तो विधानसभा भी सशक्त होगी।

Feb 21, 2026 - 19:41
Feb 21, 2026 - 20:00
 0
नियुक्ति / मनोनयन ! सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 88 पंचायत समितियों का हुआ गठन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत ने जारी की सूची
हर्षविजय गेहलोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष- रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जनजातीय बहुल विधानसभा क्षेत्र सैलाना में कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर की समितियों का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूती प्रदान करना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत (गुड्डू भैया) ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों के प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें 88 पंचायत समितियां शामिल हैं। गेहलोत के अनुसार इन समितियों के गठन से स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली है। जिला अध्यक्ष ने सभी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते सैलाना को भी शुभकामनाएं दी हैं।

गांव मजबूत तो विधानसभा भी सशक्त

कांग्रेस द्वारा पंचायत समितियों के गठन को गांव-गांव तक विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि समितियों द्वारा समर्पण और और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। गांव मजबूत होंगे तो विधानसभा भी सशक्त बनेगी। आपके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।