शीतलहर का असर : एक बार फिर बदला स्कूलों का समय, अब प्रदेश के इन जिलों में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे स्कूल

शीतलहर और मौसम की प्रतिकूलता के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल लगने के समय में बदलाव को लेकर नया आदेश जारी किया है। यह 31 जनवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा।

Jan 18, 2024 - 23:42
 0
शीतलहर का असर : एक बार फिर बदला स्कूलों का समय, अब प्रदेश के इन जिलों में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे स्कूल
स्कूलों का समय फिर बदला।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । दो-तीन दिन की राहत के बाद शीतलहर ने फिर कंपकंपाना शुरू कर दिया है। मौसम में आई प्रतिकूलता के चलते मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में स्कूल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

मप्र शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से गुरुवार को नया आदेश जारी हुआ। सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित इस आदेश में बताया गया है कि विगत 8 जनवरी 2024 को शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत रखते हुए 2- जनवरी तक के लिए स्कूल समय परिवर्तन का आदेश और दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेश को अपास्त करते हुए अब 31 जनवरी 2024 तक के लिए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

150

ग्वालियर व चंबल संभाग में 11 बजे से लगेंगे स्कूल

500
200

आदेश में बताया गया है कि ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत सभी शासकीय औस अशासकीय विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से संचालित किए जाएंगे। शेष जिलों में जिले के संबंधित कलेक्टर मौसम की प्रतिकूलिता और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय में बदलाव को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी

जारी आदेश के अनुसार 6ठी से 12वीं तक की कक्षाओं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयसारणी के अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। बता दें कि ग्वालियर और चंबल संभाग में शीतलहर का असर ज्यादा होने तथा पूर्व में जारी आदेश की समयावधि नजदीक होने के कारण नया आदेश जारी किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।