राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को विधायक काश्यप ने किट भेंट कर शुभकामनाएं दी

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने नरसिंहपुर में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में जाने वाले अभ्यर्थियों को किट भेंट कर शुभकामन एं दीं।

Jan 14, 2023 - 23:13
 0
राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को विधायक काश्यप ने किट भेंट कर शुभकामनाएं दी
राज्य स्तरीय वॉलीबल स्पर्धा में जाने वाली टीम के साथ विधायक चेतन्य काश्यप।

48वीं वॉलीबाल स्पर्धा 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में रविवार को रवाना होंगे रतलाम के खिलाड़ी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 48वीं सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष- महिला व्हालीवॉल स्पर्धा 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में होगी। आयोजन मध्यप्रदेश एम्यूचर वॉलीबॉल संघ एवं नरसिंहपुर जिला वॉलीबाल संघ द्वारा किया जाएगा। इसमें भाग लेने नरसिंहपुर जा रही टीम को विधायक चेतन्य काश्यप ने किट प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

रतलाम जिले से टीम 15 जनवरी को नरसिंहपुर के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व टीम को विधायक काश्यप ने किट प्रदान की। इस मौके पर नगर एवं जिला वॉलीबाल संघ के सचिव प्रकाश व्यास के साथ दल के खिलाड़ी सोमेश राठौड़, अभिषेक मालवीय, अनुराग मेहरा, धीरज, तपन चौधरी, जितेंद्र राठौड़, लव ठक्कर, कुश ठक्कर, राज पांडेय, नागेंद्र पांडेय, विष्णु भाटी आदि उपस्थित रहे। इनके साथ स्टेट रैफरी कमलजीतसिंह, सुरेश गयादिन, अजहर, शुभम, संजय चौहान भी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।