खेल उपलब्धि ! राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के आशुतोष, अनमोल, करण और हर्ष को गोल्ड मेडल,

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला और हर्ष गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता।

May 10, 2026 - 21:53
 0
खेल उपलब्धि ! राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के आशुतोष, अनमोल, करण और हर्ष को गोल्ड मेडल,
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रतलाम के खिलाड़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में हुआ। इसमें रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।

डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच शुभम तलोदिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा इंदौर के किड्स कॉलेज सीनियर विंग, धार रोड पर किया गया। प्रतियोगिता को वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन का समर्थन प्राप्त है तथा यह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता में आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं केशवी वर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा महिमा शर्मा, कृतिका शर्मा, चेष्टा चादवाडिया एवं नितेश मिस्त्री ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। दिव्यांश मिस्त्री एवं हेमंत राठौड़ ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोच शुभम तलोदिया ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि जिला सचिव जितेंद्र राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता पर एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शोडावले, महासचिव आशुतोष दादीच, शेख शरीफ उद्दीन, शुभम खराड़ी, शिव आदित्य सिंह डोडियार, आकांक्षा यादव, चिराग असरानी, दीपक यादव, जितेंद्र भारद्वाज, केशव गुर्जर, शुभम चौहान, प्रद्युमन राजपुरोहित एवं राहुल मालवी सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।