भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश को देश में अव्वल बनाना है, सैलाना आ सकता है प्रदेश में नवंबर 1 : विष्णु दत्त शर्मा

मप्र भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रतलाम भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान ‘संगठन पर्व’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा से जुड़ने और मप्र को देश में अव्वल लाने का आह्वान किया।

भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश को देश में अव्वल बनाना है, सैलाना आ सकता है प्रदेश में नवंबर 1 : विष्णु दत्त शर्मा
रतलाम में संगठन पर्व के तहत आयोजित प्रबुद्धजन सदस्यता अभियान को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा।

रतलाम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, युवाओं से किया सदस्यता लेने का आह्वान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान को गति देने रतलाम पहुंचे। उन्होंने सैलाना और रतलाम शहर में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्यप्रदेश को देश में सदस्यता अभियान की उपलब्धि में अव्वल बनाएं। उन्होंने भाजुयमो के आयोजन में युवाओं से भी सदस्यता लेने का आह्वान किया।

जिले मे अपने दौरे की शुरुआत सैलाना के औसीन परिसर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक की। इसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। इसके बाद वे रतलाम में जिला भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, चिकित्सकों, अभिभाषकों एवं सीए से रूबरू हुए। 

उन्होंने अतिथि गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाकर उनका उत्साह वर्धन  किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, कानसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

मध्य प्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है सैलाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सैलाना में कहा कि संगठन पर्व अन्य पर्वों की तरह है। इसे उत्साह एवं उल्लास से मनाते हुए भाजपा की सदस्यता कराएं। मंडल अध्यक्ष योजनाबद्ध काम करें। सैलाना क्षेत्र का लक्ष्य 64 हजार का है, जिसे सबको मिलकर पूरा करना है। कार्यकर्ता जब काम करता है, तो छिंदवाडा जैसा गढ़ टूटता है और इतिहास बनता है। सैलाना में कार्यकर्ता की मेहनत अगले चुनाव में विधायक भी भाजपा का बनाएगी। कार्यकर्ता संकल्पित हो तो सैलाना मध्यप्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है। शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, भाजपा के सदस्यता अभियान का महत्व भी बताया। 

भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी सोच वाली पार्टी

रतलाम के रूद्र पैलेस मे प्रबुद्धजन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होकर आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार मे अंत्योदय के कार्यों के साथ-साथ धारा 370 और तीन तलाक समाप्त कर हर वर्ग का कल्याण किया है। मध्य प्रदेश भी विकसित राज्य के रूप में पहचाना जा रहा है। भाजपा का सदस्य बनकर सब उसे मजबूत करें। शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जन-जन का सहयोग आवश्यक है। इसलिए हर वर्ग भाजपा से जुड़ें और सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने इससे पूर्व कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का पिछला रिकॉर्ड 18 करोड़ का है। संगठन पर्व के माध्यम से इसे 28 करोड़ पार करेंगे।

कोई तोड़ नहीं सकता भाजपा का रिकॉर्ड- मंत्री चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश कि सभी 29 लोकसभा सीटें जीत कर जो भाजपा ने रिकार्ड बनाया है, इसे कोई तोड़ नही सकेगा। सबके सहयोग से देश मे तीसरी बार लगातार गैर कांग्रेसी सरकार मोदी जी नेतृत्व में बनी है। सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी भाजपा से जुड़कर देश को सशक्त बनाएं। 

देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका

रतलाम के अतिथि गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम् भूमिका है। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, जिला मंत्री शुभम् चौहान, राहुल जाधव, संजय पांचाल, सत्यदीप राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, आयुष पड़ियार, जयस जाजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवड़ा, आशीष धाकड, धर्मराज पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

भाजपा नेता और शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जन भागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने सर्किट हाउस पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और साथियों की मौजूदगी में भाजपा का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।