आशीर्वाद का दिया ! जिले में 6 लाख दिये प्रज्ज्वलित कर दिया सेवा संकल्प का संदेश, भाजपा ने रतलाम विधानसभा में 1 लाख दिए जलाकर पीएम मोदी को बधाई प्रेषित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रतलाम में भाजपा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ सेवा संकल्प अभियान शुरू किया। 25 मंडलों में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को रतलाम जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान जिलेभर में करीब 6 लाख दिये जलाए गए। 30 हजार दियों से झाला तालाब परिसर में भारत का नक्शा बनाया गया। वहीं भाजपा ने रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख दिये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन और सेवा के 25 साल पूरे करने के लिए बधाई प्रेषित की गई।
नरेंद्र मोदी इस वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 6 लाख दीपक प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। शहर के झाली तालाब क्षेत्र में वृहद आयोजन किया गया जहां 30 हजार दिये जलाए गए। कालिका माता झाली तालाब, रतलाम में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के गायन के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इससे झाली तालाब परिसर जगमगा उठा। आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार एवं ऐतिहासिक पल बन गया।
View this post on Instagram
इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मुकेशचन्द्र गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना तथा रतलाम शहर एसडीएम तरुण जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
भाजपा का एक माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। भाजपा इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। पहले दिन ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हुआ। जिले के 25 भाजपा मंडलों में एक लाख दीप प्रज्जवलित किए गए। रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल ने शहीद चौक, सूरजमल जैन मंडल एवं ठाकरे मंडल द्वारा कालिका माता परिसर एवं मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल द्वारा भारत माता उद्यान, अलकापुरी पर कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलित कर मोदी को दीर्घायु जीवन एवं सदा स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें
ये हुए शामिल
भाजपा के दिया प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनीता कटारिया, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, सोशल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, आरडीए सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण व असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें





