नवरात्रि के सातवें दिन मां पद्मावती के दरबार में बालिकाओं ने किया गरबा रास, अंबर परिवार के दौलत जाट और पारस सकलेचा ने पूजा अर्चना

शहर के जवाहनरग स्थित मद्मावती माता मंदिर प्रांगण में आद्यशक्ति की आराधना जारी है। नवरात्रि के सातवें दिन भी गरबा कर मां की आराधना की गई।

Oct 22, 2023 - 15:27
Oct 22, 2023 - 15:45
 0
नवरात्रि के सातवें दिन मां पद्मावती के दरबार में बालिकाओं ने किया गरबा रास, अंबर परिवार के दौलत जाट और पारस सकलेचा ने पूजा अर्चना
मां पद्मावती के दरबार में गरबा करती बालिकाएं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहरनगर में चार बत्ती चौराह स्थित पद्मावती माता मंदिर प्रांगण नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन आरती में मुख्य अतिथि अंबर परिवार के दौलत जाट, पारस सकलेचा, धन्ना उस्ताद, अभिषेक जाट मदन सोनी, दिनेश राठौर और सत्यनारायण व्यास रहे।

अतिथियों का स्वागत मां पद्मावती गरबा समिति अध्यक्ष बंटी मरमट, रतलाम प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पत्रकार सुजीत उपाध्याय, जितेंद्रसिंह सोलंकी, भारत नागावत, ईश्वर बाबा, राजेश सोलंकी एवं महिला समिति की सदस्यों ने किया। अतिथियों ने माता की आरती उतारी। बाद में बालिकाओं ने गरबा रास कर मां की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी गण मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।