भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा – 2025 : माही के जल से होगा बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक, 400 से अधिक कांवड़ यात्री होंगे शामिल

जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार द्वारा भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 400 से अधिक लोग शामिल होंगे

Jul 16, 2025 - 22:56
 0
भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा – 2025 : माही के जल से होगा बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक, 400 से अधिक कांवड़ यात्री होंगे शामिल
भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा 2025 के संयोजक वैभव (सन्नी) जाट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा 2025 का आयोजन 18 जुलाई को होगा। यात्रा काटजूनगर स्थित आमलिया भैरू मंदिर से महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन तक निकलेगी। इस यात्रा में 400 कांवड़िये माही का जल लेकर उज्जैन पहुंचेंगे और महाकालेश्वर का अभिषेक करेंगे।

कांवड़ यात्रा 18 जुलाई को सुबह 7 बजे आमलिया भेरू की महाआरती के बाद रवाना होगी। यात्रा 20 जुलाई को उज्जैन पहुंचेंगी। यहां 21 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा में 400 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह रहेगा यात्रा का रूट

बता दें कि, भव्य निष्ठा कांवड़ यात्र-2025 का आयोजन वैभव जाट (सन्नी पहलवान) जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार द्वारा किया जाता है। कांवड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। रतलाम से कांवड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरुंडा, खरसौद खुर्द होते हुए उज्जैन पहुंचेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।