गुड न्यूज : पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्त से फिर चलेगी, शुरू हो चुकी है टिकटों की बुकिंग

पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरीटेज ट्रेन 26 अगस्त से फिर चलेगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी।

Aug 25, 2023 - 23:58
 0
गुड न्यूज : पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्त से फिर चलेगी, शुरू हो चुकी है टिकटों की बुकिंग
पातालपानी कालाकुंड के बीच हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्त से चलेगी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बारिश के मौसम में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। पातालपानी-कालाकुंड के लिए हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू हो रही है। यह 26 अगस्त से चलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

रेलवे के अनुसार हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्‍त, 2023 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। इसके कालाकुंड स्‍टेशन पर आगमन के समय में बदलाव किया गया है। अब पर्यटक कालाकुंड स्‍टेशन पर अधिक समय बिता सकेंगे।

ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड स्‍टेशन पहुँचेगी। ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान के समय और ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन के लिए 25 अगस्‍त, 2023 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं आरक्षण केन्‍द्रों से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।