करियर : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 15 जनवरी को, ये कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी भर्ती

 रतलाम में 15 जनवरी को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें रतलाम और बाहर की कंपनियों के लिए भर्ती की जाएगी।

Jan 9, 2024 - 18:43
 0
करियर : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 15 जनवरी को, ये कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी भर्ती
प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 15 जनवरी को शासकीय आईटीआई रतलाम में लगेगा। इस दौरान विभिन्न कंपनियों में अप्रेटिंसशिप और प्लेसमेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

आईटीआई के प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कि मेले में कम्पनियों द्वारा महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा एवं अप्रेंटिस के दौरान नियमानुसार स्टायफण्ड भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में सम्मिलित होने के लिए https://forms-gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।

150

इन दस्तावेजों के साथ आना होगा आईटीआई

500
200

आयोजन दिवस पर अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर 15 जनवरी को सुबह 10.00 बजे आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। कम्पनी द्वारा भर्ती अपनी शर्त पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी कम्पनी से स्वयं प्राप्त करें। मेले में प्रतिभागिता के लिए आवेदक को कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

इन कंपनियों द्वारा की जाएगी भर्ती

मेले में इप्का लेबोरेटरी, पार्थ मोटर्स, अंकलेसरिया ऑटो मोबाइल्स एवं रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान टाटा मोटर्स, अहमदाबाद क्यूस कॉर्पोरेशन, कमिंस टेक्नोलॉजर्स इंडिया प्रा. लि. पीथमपुर आदि कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।