जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 सितंबर को, 10 से 15 कंपनियां करेंगी आपने के सपनों को साकार, आपको सिर्फ इतना करना है...

रतलाम में 12 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती होगी।

Sep 5, 2023 - 21:17
Sep 5, 2023 - 22:37
 0
जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 सितंबर को, 10 से 15 कंपनियां करेंगी आपने के सपनों को साकार, आपको सिर्फ इतना करना है...
रोजगार मेला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई द्वारा संयुक्त रूप से 12 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर होगा। इसमें 10 से 15 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे।

जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें मशीन ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, प्राचार्य, व्याख्याता, ट्रेनी, हेल्पर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जिक्यूटिव, रिसेप्शनिष्ट, टेलीकॉलर, एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट आदि पद शामिल हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक तक होना चाहिए। रोजगार प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।

इन दस्तावेजों के साथ हों उपलब्ध

इच्छुक आवेदक 12 सितंबर को सुबह 10.00 से दोपहर 3.00 बजे तक आईटीआई रतलाम में उपस्थित होना होगा। साथ में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट साइज के 2 फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा लाना होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।