10 हजार परिवारों के आशियाने हुए वैध, यह मेरा नहीं बल्कि उन्हीं परिवारों और भाजपा का सम्मान है- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम के प्रॉपर्टी व्यवसायियों द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप का स्मान किया गया। इस मौके पर विधायक काश्यप ने कहा कि कॉलोनियां वैध होने से मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी और प्रॉपर्टी के दाम भी बढ़ेंगे।

May 25, 2023 - 23:00
 0
10 हजार परिवारों के आशियाने हुए वैध, यह मेरा नहीं बल्कि उन्हीं परिवारों और भाजपा का सम्मान है- विधायक चेतन्य काश्यप
सम्मान समारोह के दौरान प्रॉपर्टी व्यवसायियों को संबोधित विधायक चेतन्य काश्यप।

अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने किया विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यह मेरा नहीं भारतीय जनता पार्टी व उन लोगों का बहुमान है, जो अवैध कॉलोनी की समस्या से जूझ रहे थे। आज लगभग 10 हजार परिवारों का आशियाना वैध की गिनती में शामिल हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हम आभार व्यक्त करते हैं।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही। समारोह में शहर की 51 कॉलोनियों को अवैध से वैध कराए जाने पर रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने विकास पुरुष चेतन्य काश्यप तथा महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान किया। ऐसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया। समारोह डालूमोदी बाजार पर आयोजित किया गया था। आरंभ में संस्था अध्यक्ष ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्था सदैव आमजन के हित में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, संपत्ति के दाम बढ़ेंगे

समारोह में विधायक कश्यप ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन पिछले वर्ष कानून बनने के बाद इसमें गति आई। कॉलोनियों के वैध होने से अब क्षेत्र के रहवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और उनकी संपत्ति के दाम भी बढ़ जाएंगे। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। महापौर पटेल ने कहा कि शहर के विकास में प्रॉपर्टी व्यवसाइयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रतलाम में पिछले एक दशक के दौरान चौतरफा विकास हुआ है और प्रॉपर्टी व्यवसाय ने भी लगातार प्रगति की है। इससे अब शहर के विकास में इस व्यवसाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

ये रहे उपस्थित

समारोह के दौरान संस्था सचिव राजकमल जैन, उपाध्यक्ष जाहिद लाला, अशोक भाणावत, नीलेश सोनी, महेश त्रिपाठी, क्षितिज ठाकुर, संजय चौरड़िया, नंदू शर्मा, हेमंत कोठारी, संजय व्यास, योगेश सोनी, विशाल अग्रवाल, प्रशांत व्यास, संजीव कोठारी, राजेश मिर्ची, विपिन जैन, संजय तंवर, उपेंद्र राठौर, रितेश परवाल, डॉ. कमल तिवारी, जिनेन्द्र छिपानी, सिंटू पावेचा, प्रमोद जैन, अशोक छाजेड़, कमलेश पंवार, अश्विन, हितेश कामरेड, गोपाल परमार, अनिल कटारिया आदि उपस्थित थे। संचालन राजकमल जैन ने किया। आभार अशोक भाणावत ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।