शहर कांग्रेस ने लगाया गांधी उद्यान व प्रतिमा पर अवैध कब्जे का आरोप, 24 नवंबर को धरना देकर जताएगी विरोध
गोल्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नगर निगम के सामने अतिक्रमण हटाने और गांधी उद्यान को टीन से कवर करने के विरोध में कांग्रेस ने धरना देने का निर्णय लिया है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम के सामने गोल्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए एक दिन पूर्व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था। कुछ ही समय बाद उक्त परिसर को टीन से ढक दिया गया। शहर कांग्रेस ने इसे अवैध कब्जा बताया है। इसके विरोध में कांग्रेस 24 नवंबर को धरना देगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को मित्र निवास रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई। बैठक को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, निगम प्रतिपक्ष नेता शांतिलाल वर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, रजनीकांत व्यास, हितेश पेमाल आदि ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि गोल्ड कॉम्प्लेक्स के नाम से शहर विकास के सपने दिखाकर शहर के दुकानदारों को बेरोजगार किया जा रहा है। रहवासियों को बेघर किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधाओं को भी छीना जा रहा है।
कांग्रेस ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरसों से नगर निगम के स्वामित्व में रहे गांधी उद्यान एवं गांधी जी की प्रतिमा जो कि रतलाम की धरोहर है, को भी निर्माण एजेंसी ने पतरे लगाकर अपने अवैध कब्जे में ले लिया है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है यदि 2 दिन के भीतर गांधी उद्यान आम लोगों के लिए नहीं खोला गया तो 24 नवंबर को सुबह 11 बजे गांधी जी की प्रतिमा के बाहर धरना दिया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
बैठक में शांतिलाल गवली, प्रदीप राठौड़, वीरपाल सिंह, पार्षद कविता महावर, निलोफर खान, मंजूबाला गुर्जर, रमेश शर्मा, विद्या शर्मा, जितेंद्र पड़ियार मिर्ची, विजय उपाध्याय, हरविंदर सिंह नांद्रा, शाकिर खान, इक्का बैलूत, नजमा बैलूत, वीरेन्द्रप्रताप सिंह, रजिया मंसूरी आदि मौजूद थे।