रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, 3 वर्ष अस्तित्व में रहेंगे ये पदाधिकारी

रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

Sep 17, 2022 - 03:48
 0
रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, 3 वर्ष अस्तित्व में रहेंगे ये पदाधिकारी
रतलाम प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा किया गया। नवनियुक्ति पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बाकिर हुसैन खामुशी व मोहम्मद जाहिद लाला बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी मनीष सुरेका और राजकमल जैन, सह सचिव नंदू शर्मा, संगठन मंत्री महेश त्रिपाठी तथा प्रचार मंत्री की सुनील चौरड़िया को दी गई है। प्रवक्ता नीलेश सोनी, कार्यालय मंत्री अशोक भाणावत, सह संगठन मंत्री हेमंत कोठारी, कोषाध्यक्ष मयूर गांधी तथा सह कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ को बनाया गया है।

इन्हें शामिल किया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में

संजय चौरड़िया, मणिलाल गांधी, मन्नू शिवानी, इंद्रवर्धन मूणत, आयुष गंग, नरेश सोनी, नवीन व्यास, सोनू सिंह सलूजा, शैलेष पावेचा, ताहेर अली, मन्नालाल पाटीदार, राहुल यादव, जिनेंद्र छिपनी, पवन कोकरा (टिंकू), क्षितिज ठाकुर, सुभाष जाट, जितेंद्र पड़ियार (मिर्ची) प्रशांत व्यास, संजय तंवर, उमेश माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, जगदीश शर्मा, नदीम खान, अमृतलाल चौरसिया व कमलेश पंवार।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।