ऐसी मनमानी नहीं चलेगी ! तबादला आदेश पर अमल नहीं करने पर 2 ASI सहित 16 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, SP अमित कुमार बोले- अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं

अनुशासनहीनता के चलते रतलाम जिले के 16 पुलिसकर्मियों को एसपी अमित कुमार ने लाइन अटैच कर अधीनस्थ अमले को बड़ा संदेश दिया है।

Dec 11, 2025 - 22:02
Dec 11, 2025 - 22:07
 0
ऐसी मनमानी नहीं चलेगी ! तबादला आदेश पर अमल नहीं करने पर 2 ASI सहित 16 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, SP अमित कुमार बोले- अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं
अमित कुमार, एसपी- रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेना और पुलिस की सेवा में अनुशासन महत्वपूर्ण हिस्सा है। अनुशासनहीनता पर सजा मिलना तय है। एसपी अमित कुमार ने जिले के ऐसे ही अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने तबादला आदेश पर अमल नहीं कर मनमानी करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

गुरुवार को रतलाम जिले के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब विभागीय मुख्यालय से एक साथ 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की खबर बाहर आई। इनमें 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 2 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल हैं। ये सभी वे पुलिसकर्मी हैं जिनका समय-समय पर तबादला आदेश जारी हुआ लेकिन इन्होंने उस पर अमल करने के बजाय मनमानी की और नई पदस्थापना वाले थाने, चौकी और स्थान पर आमद नहीं दी। इसे एसपी अमित कुमार ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की। एसपी ने साफ कहा है कि महकमे में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।