पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- पंच और पार्षद के चुनाव की तरह हर बूथ पर लड़ें और जीतें

रतलाम के कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की जीत का मंत्र दिया।

Nov 6, 2023 - 08:46
 0
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- पंच और पार्षद के चुनाव की तरह हर बूथ पर लड़ें और जीतें
रतलाम शहर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जविय सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट।

कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रतलाम शहर के पूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को पंचों और पार्षदों की तरह बूथ स्तर पर चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने कहा बूथ स्तर पर लोगों और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि बूथ जीत लिया तो चुनाव भी जीत लेंगे।

150

500
200

राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में चुनावी रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए थे। कार्यकर्ता सम्मलेन सैलाना रोड स्थित मोहनबाग मैरिज गार्डन में हुआ। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कभी भी कांग्रेस पार्टी में ऐसा संगठन नहीं बन पाई जिसने हर बूथ पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाए हों। अनेक बार इसके लिए प्रयास किए गए लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। पहली बार चुनाव आयोग के सामने फॉर्म भरे गए और उन्होंने हर वार्ड में जाकर हर बूथ पर जाकर सर्वेक्षण किया। जो गलत नाम जुड़े थे उन्हें कटवाए, जो छूटे हुए लोगों के नाम जुड़वाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मयंक की बात से सहमत हूं। हमें चुनाव इसी तरीके से लड़ना है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं, वार्ड का चुनाव लड़ते हैं, बूथ का चुनाव लड़ते। ऐसा इसलिए कि बूथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है। जब उसका विरोध होता है तो हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बूथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।

पारस दादा नहीं, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विधायक होगा- जाट

इससे पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से पारस दादा को जिताएं। पारस दादा के जीतने से अच्छी बात यह होगी कि अकेले वे विधायक नहीं रहेंगे। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता रतलाम का विधायक होगा। आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है सबसे पहले आप अपने बूथ का ध्यान रखें। यदि आप अपने बूथ का ध्यान रखेंगे और अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम की विधानसभा जीतेंगे। यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। पारस दादा ने कहा कि मैं 45 साल से युवाम चला रहा हूं। मुझे मालूम है कि कार्यकर्ता का कितना महत्व है। एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे। दादा ने भाजपा के घोटालों का भी जिक्र किया। गुजरात की विधायक प्रभा ने भी संबोधित किया।

सम्मलेन में सर्वप्रथम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। रतलाम शहर अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के नगर आगमन से यहां के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। हम सभी मयंक जाट व पारस दादा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और हम रतलाम विधानसभा सीट जीतेंगे। नीलू अग्रवाल ने बताया कांग्रेस ने प्रदेश और ब्लॉक कमेटी,  युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व इंटक के पदाधिकारी, मंडलम व सेक्टर प्रमुख, बीएलए और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।