धर्म-संस्कृति ! मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल की नानी बाई का मायरा कथा 6 जनवरी से, पहले दिन श्री राम मंदिर से निकलेगी पोथी यात्रा

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा रतलाम में पांच दिवसीय नानीबाई का मायरा कथा का आयोजन कराया जा रहा है।

Jan 5, 2026 - 23:43
 0
धर्म-संस्कृति ! मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल की नानी बाई का मायरा कथा 6 जनवरी से, पहले दिन श्री राम मंदिर से निकलेगी पोथी यात्रा
नानी बाई का मायरा 6 से 10 जनवरी 2026 तक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कस्तूरबा नगर गली नंबर 6 स्थित गरबा ग्राउंड में 6 से 10 जनवरी 2026 तक नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा है। यह अनुष्ठान मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा कराया जा रहा है।

कथा के पहले दिन 6 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री राम मंदिर से भव्य पोथी यात्रा निकाली जाएगी। यह नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल गरबा ग्राउंड पहुंचेगी। पोथी स्थापना के पश्चात कथा का शुभारंभ होगा। संगीतमय धार्मिक आयोजन में प्रख्यात कथावाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी द्वारा भक्त नरसी मेहता की भक्ति पर आधारित नानी बाई का मायरा कथा का सजीव व भावपूर्ण रसपान कराएंगे।

150

यहां देखें रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अपील

500
200

कथा के दौरान वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों का मनोहारी चित्रण भी प्रस्तुत किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से होगी। कार्यक्रम संयोजक मनीषा मनोज शर्मा ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा व पोथी यात्रा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।