मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने किया सैलाना विकासखंड के पदाधिकारियों की घोषणा

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम के जिला अध्यक्ष द्वारा रविवार को सैलाना विधानसभा की कार्यकारिणी और नगर अध्यक्षों का ऐलान किया गया।

Jan 19, 2026 - 00:13
 0
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने किया सैलाना विकासखंड के पदाधिकारियों की घोषणा
सैलाना में बैठक को संबोधित करते मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विकासखंड की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने की। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों परशुराम कल्याण बोर्ड को केंद्र में रखकर समस्त सनातन समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान भी किया।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सह सचिव सुशील दुबे ने सैलाना के विश्राम गृह में समाजजन की बैठक ली। यहां समाज के वरिष्ठों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला और केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परशुराम बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

सकारात्मक कार्यों में सहभागिता का किया आह्वान

लोखंडे ने कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक को जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे, सह सचिव सुशील कुमार दुबे एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।

इनकी हुई नियुक्ति

जिला अध्यक्ष लोखंडे ने बोर्ड की सैलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की सहमति से की। विधानसभा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रवि शर्मा (सैलाना) एवं हरीश ठक्कर (रावटी) नियुक्त किए गए। सैलाना नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन पाठक, सरवन की अनुराग शर्मा, शिवगढ़ की मिलन पाठक, बजाना की श्याम उपाध्याय को सौंपी गई। सभी अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा आगामी बैठकों में करेंगे।

ये उपस्थित रहे

बैठक में सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, वर्दीचन्द पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेरसिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रवि शर्मा ने किया। आभार प्रदीप शर्मा ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।