रतलाम : अग्रवाल नर्सिंगहोम और मिश्रीदेवी हॉस्पिटल की मान्‍यता निरस्‍त, अग्निशमन उपकरण लगाना जरूरी नहीं समझा इन अस्पतालों के प्रबंधन ने

स्वास्थ्य विभाग ने फायर सेफ्टी उपकरण इंस्टॉल नहीं करने पर रतलाम शहर के दो निजी अस्पतालों की मान्यता निरस्त कर दी है।

Nov 10, 2022 - 23:08
Nov 10, 2022 - 23:14
 0
रतलाम : अग्रवाल नर्सिंगहोम और मिश्रीदेवी हॉस्पिटल की मान्‍यता निरस्‍त, अग्निशमन उपकरण लगाना जरूरी नहीं समझा इन अस्पतालों के प्रबंधन ने
रतलाम के निजी अस्पतालों की मान्यता निरस्त।

 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के दो निजी नर्सिंगहोम की मान्यता स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरस्त की गई है। यह कार्रवाई अस्थायी फायर एवं अग्निशमन एनओसी नहीं प्राप्त करने के कारण की गई है।

रतलाम जिले के कुछ निजी नर्सिंगहोम और अस्पतालों का प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। तमाम हिदायतों के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले ऐसे दो अस्पतालों की मान्यता स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरस्त कर दी है। ये अस्पताल हैं रतलाम शहर के धानमंडी स्थित अग्रवाल नर्सिंगहोम राम मंदिर रोड स्थित मिश्रीदेवी हॉस्पिटल।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया शासकीय नियमानुसार निजी नर्सिंगहोम के संचालन के लिए अस्‍थायी फायर एवं अग्निशमन एनओसी प्राप्‍त किया जाना अनिवार्य है। नोडल अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान दोनों अस्‍पतालों में फायर एवं अग्निशमन उपकरणों का इंस्‍टॉलेशन नहीं पाया गया। इसके चलते विभाग ने दोनों नर्सिंग होम की म.प्र. उपचर्यागृह एवं रूजोपचार संबंधी स्‍थापनाएं (रजिस्‍ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 के तहत मान्‍यता निरस्‍त करने कॉ आदेश जारी किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।