भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल गुरुवार को आएंगे रतलाम, मां कालिका का आशीर्वाद लेकर करेंगे चुनाव अभियान का श्रीगणेश

भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल गुरुवार को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां कालिकामाता के दर्शन और चेतन्य काश्यप से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

Jun 15, 2022 - 20:10
Jun 16, 2022 - 15:51
 0
भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल गुरुवार को आएंगे रतलाम, मां कालिका का आशीर्वाद लेकर करेंगे चुनाव अभियान का श्रीगणेश
प्रहलाद पटेल, भाजपा महापौर प्रत्याशी, रतलाम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रहलाद पटेल 16 जून को सुबह रतलाम आएंगे। वे मां कालिका का आशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महू रोड स्थित फव्वारा चौक पर श्री पटेल का स्वागत किया जाएगा।

नगर निगम चुनाव संचालन समिति के प्रभारी मनोहर पोरवाल ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल सुबह 10 बजे सालाखेड़ी डाक बंगला पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ता यहां उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे मॉ कालिका माता मंदिर जाएंगे। मातारानी के दर्शन पश्चात पटेल का महू रोड फव्वारा चौक पर स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद वे विधायक चेतन्य काश्यप का आशीर्वाद लेने उनके जनसंपर्क कार्यालय जाएंगे। इसके बाद स्टेशन रोड छत्रीपुल होते हुए श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पहुंचेंगे। बालाजी महाराज के दर्शन पश्चात पटेल कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार होते हुए पैलेस रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचेंगे। पोरवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।