अगर आप ऐसा करेंगे तो जीरो हो जाएगा आपका बिजली बिल, जानिए- लोकसभा से पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों को क्या दिया तोहफा

लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने नई सौर नीति के माध्यम से सोलर पैनल लगवाकर अपनी बिजली बिल जीरो रुपए करवाने की सलाह दी है।

Jan 30, 2024 - 20:22
Jan 31, 2024 - 01:02
 0
अगर आप ऐसा करेंगे तो जीरो हो जाएगा आपका बिजली बिल,  जानिए- लोकसभा से पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों को क्या दिया तोहफा
सौर नीति 2024 पर चर्चा करते देल्ली के सीम अरविन्द केजरीवाल।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली l लोकसभा चुनाव पहले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है ‘दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। इसके तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं।’

केजरीवाल ने कहा है कि अब तक 2016 की नीति लागू थी। यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है।’ केजरीवाल के अनुसार दिल्ली सौर नीति के तहत 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सरकारी इमारतों पर अगले 3 वर्षों में अनिवार्य रूप से सौर पैनल लगाना होगा।

एक साल में लागू कर दी थी नई सोलर नीति

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 में जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी थी तो एक साल में हमने एक सोलर नीति जारी की थी। इसका नाम सोलर पॉलिसी 2016 था, तब से यह नीति लागू थी। यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। इस नीति ने दिल्ली में सोलर पावर की बुनियाद को रखने का काम किया था। इस नीति के तहत जिन लोगों ने अपने घरों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाए। उससे 250 मेगवाट बिजली पैदा होने की क्षमता आई है। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है। दिल्ली में 400 यूनिट तक आधा और उससे ऊपर पूरा बिल वसूला जाता है।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।