निकाह के बाद धर्म परिवर्तन कर 'अली मोहम्मद' बने आयुष ने की घर वापसी, वायरल वीडियो में माता-पिता से मांगी माफी
शामली के चर्चित आयुष मलिक प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस्लाम धर्म अपनाने के दावे के बाद वायरल वीडियो में सनातन धर्म में वापसी, माता-पिता से माफी और परिवार के साथ रहने की बात कही जा रही है।
Shamli religious conversion case ! उत्तर प्रदेश के शामली जिले के चर्चित आयुष मलिक प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष मलिक अपने माता-पिता के साथ घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीब 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में वह अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगते हुए दोबारा सनातन धर्म अपनाने (घर वापसी) का दावा कर रहा है।
वीडियो में आयुष यह कहते दिखाई दे रहा है कि वह अपने माता-पिता, विशेषकर अपने पिता के प्यार और संरक्षण में रहना चाहता है। वह लोगों से उन्हें माफ करने की अपील करते हुए कहता है कि अपनी मां की परेशानी को देखते हुए उसने अपनी इच्छा से अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में वापस आने का फैसला लिया है। इसी दौरान वह घर के मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते भी दिखाई देता है।
इस्लाम अपनाने के दावे के बाद हुई थी चर्चा
दरअसल, कुछ दिन पहले आयुष मलिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म अपनाने का दावा किया था। ने महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से निकाह करने का भी दावा किया था।
उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी, टोपी पहनने लगा था और 'अली मोहम्मद' नाम रख लिया था। धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर यह मामला पुलिस जांच और सार्वजनिक बहस का विषय बन गया था। विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया था।
ये भी पढ़ें
5 वर्ष पूर्व हुई थी शुरुआत
पुलिस की मानें तो पूरे घटनाक्रम की शुरुआत लगभग पांच वर्ष पहले हुई, जब आयुष कुरैशी प्लस जिम जाने लगा था। यहां आयुष की मुलाकात जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से हुई और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बाद में उसने चांदनी से निकाह कर लिया था।
आरोप है कि चांदनी ने धन के लालच में आयुष को अपने प्रभाव में लेकर उनका धर्म परिवर्तन कराया था। निकाह के बाद उसने परिवार से नाता तोड़ लिया था।
दवा व्यवसायी है आयुष
बता दें कि, आयुष मलिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर निवासी है। उसके पिता देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट संगठन के अध्यक्ष हैं। आयुष ने बी-फार्मा की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल स्टोर का संचालन शुरू किया।
ये भी पढ़ें
10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 3 गिरफ्तार
मामले में आयुष के पिता देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में तीन नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ये भी पढ़ें









