इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन 17 सितंबर को इंदौर में, प्रदीप भंडारी, प्रशांत पटेल उमराव व याना मीर होंगे वक्ता

विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह 17 सितंबर को इंदौर में होगा।

Aug 27, 2023 - 18:20
Aug 27, 2023 - 18:25
 0
इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन 17 सितंबर को इंदौर में, प्रदीप भंडारी, प्रशांत पटेल उमराव व याना मीर होंगे वक्ता
इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । ‘विश्व संवाद केंद्र मालवा’ द्वारा एक दिवसीय ‘इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन 17 सितंबर को इंदौर में किया जाएगा। आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता शुभ्रास्था, राजनीतिक वक्ता तथा न्यूज एंकर प्रदीप भंडारी, प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रशांत पटेल उमराव और कश्मीर की प्रसिद्ध संपादक याना मीर रहेंगे। इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में इंदौर तथा सम्पूर्ण मालवा-निमाड़ के अनेकों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर/वक्ता तथा एक्टिविस्ट भी भाग लेंगे।

पंजीयन करवाना अनिवार्य

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन नीचे दी गई लिंक या पोस्टर पर दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर के कराया जा सकता है। कार्यक्रम की आगामी सभी अपडेट्स विश्व संवाद केंद्र मालवा तथा इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होगी।

Link -https://forms.gle/qwxqKwZDsTHh7sfp9

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।