Fire Safety बूस्ट ! 2.97 करोड़ रुपए से बनेगा अत्याधुनिक फायर स्टेशन, मंत्री काश्यप बोले- यह बदलते रतलाम की नई पहचान

रतलाम के पलसोड़ा में 2.97 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनेगा। मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया भूमि पूजन, 10 फायर वाहनों की सुविधा मिलेगी।

Apr 26, 2026 - 15:28
Apr 26, 2026 - 15:33
 0
Fire Safety बूस्ट ! 2.97 करोड़ रुपए से बनेगा अत्याधुनिक फायर स्टेशन, मंत्री काश्यप बोले- यह बदलते रतलाम की नई पहचान
रतलाम । फायर स्टेशन के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा फायर स्टेशन, 10 फायर वाहनों की सुविधा; आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा सीधा लाभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच अब अग्निशमन सेवाओं को भी आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पलसोड़ा में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मंत्री काश्यप ने इसे “बदलते रतलाम की तस्वीर” बताते हुए शहर को महानगर की दिशा में बढ़ता कदम बताया।

Google NewsFollow Us

रतलाम में अग्नि सुरक्षा को नई मजबूती मिलने जा रही है। ग्राम पलसोड़ा में 2.97 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि रतलाम अब महानगर बनने की दहलीज पर है और ऐसे बुनियादी ढांचे शहर की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा रतलाम बनाना है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो और बाहर से आने वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

10 अग्निशमन वाहनों के लिए होगी आधुनिक पार्किंंग

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि करीब 2.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह फायर स्टेशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके लिए शासन द्वारा ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग, सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीसी एप्रोच रोड और ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें

आपातकालीन क्षमता बढ़ेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस परियोजना से अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शहर में लंबे समय से आधुनिक फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह परियोजना नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया। संचालन एमआईसी सदस्य ने किया। आभार एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।