शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, त्योहार शांति से मनाने की अपील की

त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रतलाम शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।   

Jul 26, 2023 - 00:09
 0
शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, त्योहार शांति से मनाने की अपील की
शहर में हुए फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारी और ताना प्रभारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा के  निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह सहर के संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। इस दौरान पुलिस ने जनता से आगामी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

 आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस अलर्ट है। इसके चलते शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च कालिका माता मंदिर प्रांगण से से प्रारंभ होकर, वकील कॉलोनी, काजी हाउस, सूरजपौर होते हुए नगर निगम पर समाप्त हुआ। पुलिस ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में रतलाम पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मार्च में डीएसपी (यातायात) अनिल राय, सीएसपी हेमंत चौहान, शहर के समस्त थाना प्रभारी मय बल के मौजूद रहे। रक्षित निरीक्षक (रतलाम) जगदीश पाटिल भी शामिल हुए। 

150

गौरतलब है कि आगामी दिनों में मोहर्रम, ताजिए, श्रावण माह आदि त्योहार हैं। सभी त्योहार शांतिपूर्वक व निर्विघ्न संपन्न हों इसके लिए पुलिस एहतियात बरत रही ह । पुलिस ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से  यह मार्च निकाला गया।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।