संशोधित : 60 वर्षीय बुजुर्ग किराना लेने आने वाली मासूम बच्चियों के साथ करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को दलित बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Jul 27, 2023 - 23:01
Jul 28, 2023 - 00:08
 0
संशोधित : 60 वर्षीय बुजुर्ग किराना लेने आने वाली मासूम बच्चियों के साथ करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी नाथूलाल राठौड़।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड पुलिस ने अर्जुनगर में किराने की दुकान संचालित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दुकान संचालक पर आरोप है कि वह किराना लेने आने वाली बालिकाओं को दुकान के अंदर बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। बालिकाओं के परिजन द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर के रहवासियों ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 60 वर्षीय नाथूलाल राठौड़ अर्जुनगर में किराना दुकान संचालित करता है। वह दुकान में सामान लेने आने वाली बालिकाओं के साथ गंदी हरकत करता है। एक परिजन ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी राठौड़ की दुकान पर सामान लेने जाती थी। तीन-चार दिन से वह उसने सामान लेने जाना बंद कर दिया। मां के कहने पर भी वह इनकार कर देते थी। गुरुवार को मां ने बच्ची से इसका कारण पता किया तो वह रोने लगी। उसने बताया कि चार दिन पहले वह सामान लेने गई थी तब राठौड़ अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की। तभी वहां अन्य लोग सामान लेने आ गए। इससे वह भागकर घर आ गई।

बच्ची की मां ने यह बात एक अन्य महिला से साझा कि तो उन्होंने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी भी दुकान भेजने पर नहीं जाती। बाद में उक्त महिला ने अपनी बेटी से कारण पूछा तो उसने भी दुकान संचालक की हरकतों की जानकारी दी। उसने बताया कि वह पिछले सप्ताह शनिवार को सामान लेने दुकान गई थी दब राठौड़ कल ने उसे दुकान के अंदर बुलाकर अश्लील हरकत की।

पाक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

यह खुलासा होते ही दोनों ही बालिकाओं के परिजन पीड़ितों के साथ सालाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंचे और किराना दुकान संचालक नाथालाल राठौड़ निवासी अर्जुननगर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। परिजन को अंदेशा है कि आरोपी अन्य बच्चियों के साथ भी ऐसा ही करता होगा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।